प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी नाम लिस्ट देखें।
यह जानकारी आपको BHUVAN HFA के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाभार्थी की बेनिफिसियरी नाम लिस्ट देखने के लिये है।
शहरी आवास योजना (PMAY-U) फोटो के साथ नाम लिस्ट देखें।
आप चाहो तो ऊपर दिये गये url से आप सरकारी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी नीचे दिए गए प्रोसेस से नाम लिस्ट देख सकते हैं।
सरल तरीके से डायरेक्ट उसी पेज पर जाना चाहते हैं तो
नीचे "आवास योजना शहरी फोटो के साथ लिस्ट देखे" बटन को क्लिक करें
उससे पहले आप यहां दिये गये स्टेप फॉलो करें।
1. पोर्टल खोलें
अब आप सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे, आगे क्या करना है पढ़ें।
2. रिपोर्ट टाइप चुनें
ऊपर की ओर “Report” नाम से एक ड्रॉपडाउन खुलता है।
यहाँ पर Beneficiary List या उससे जुड़ी रिपोर्ट चुनें।
इसी से लाभार्थियों की सूची दिखाई देती है।
3. समय अवधि (Date Range)
यदि आप किसी खास समय की लिस्ट देखना चाहते हो तो “Time Period / Date Range” का इस्तेमाल करो ।
सभी नाम देखना है तो इसे ऐसे ही रहने दें।
4. अपना क्षेत्र चुनें
एक-एक करके ड्रॉपडाउन से ऑप्शन सेलेक्ट करें:
State (राज्य) चुनें
District (जिला) चुनें
City/ULB (नगर निकाय) चुनें
Project (अगर उस शहर में कई प्रोजेक्ट हों)
5. लाभार्थी नाम से खोज करें (Search by Name)
“Beneficiary” वाले बॉक्स में लाभार्थी व्यक्ति का नाम टाइप करें।
पूरा नाम या उसका हिस्सा डाल सकते हैं।
हिंदी (देवनागरी) टाइपिंग भी मान्य है।
फिर Load The Report बटन दबाएँ।
6. मकान निर्माण की स्थिति चयन करें (फिल्टर में by Construction Stage)
लिस्ट लंबी हो तो “Construction Stage” चुनें।
इसमें कुछ विकल्प मिलते हैं जैसे
1. Sanctioned (मंजूर)
2. Under Construction (निर्माणाधीन)
3. Completed (पूरा)
फ़िल्टर लगाकर फिर Load The Report बटन दबाएँ।
7. नाम लिस्ट देखें
नीचे टेबल खुलेगी, जिसमें नाम, प्रोजेक्ट और अन्य जानकारी लिखी होगी।
यहीं से आप सभी लाभार्थियों की सूची स्क्रॉल कर सकते हैं।
8. लाभार्थी के जियो टैग फोटो देखें
उसी पेज पर “Photo View” का ऑप्शन होता है।
उसे खोलकर संबंधित लाभार्थी की फोटो / जियो-टैग फोटो भी देख सकते हैं।
9. लिस्ट को रीसेट करना
यदि सही लिस्ट नहीं दिखे तो फ़िल्टर बदलें और दोबारा Load The Report बटन दबाएँ।
गलत जिला/शहर चुने जाने पर डेटा खाली आ सकता है।
🔎 उपयोगी सुझाव
आपके पास नाम और पता नहीं है तो केवल State चुनें, फिर District चुनें, फिर आपको City का चयन करके Load The Report बटन को दबाना हैं।
इससे पूरी नाम लिस्ट आ जाएगी, फिर आप उसमें अपना नाम भी खोज सकते हैं।
अगर आपको लिस्ट अधूरी दिखे तो समय अवधि (Date Range) बदलकर देखना हैं।
This website is not affiliated with, associated with, or endorsed by any government agency or authority. The use of the word "Sarkari" in the domain name is purely for informational purposes and is not intended to mislead users into believing that this website is an official government website. All information provided on this site is for general guidance only. Visitors should verify all information independently and consult the relevant government authorities for official matters. "All Sarkari Scheme" a private initiative to help citizens access government related information and updates.